रामपुर, जुलाई 26 -- रामपुर। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल छात्रों, नौजवानों, किसानों, महिलाओं और मुसलमानों के कंधों का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक साजिशों के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवेदनशीलता और समाधान की राजनीति कर रहे हैं, जबकि विपक्ष व्यवधान और अस्थिरता फैलाने में जुटा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रीमंडल से इस्तीफा भी संवेदनशीलता और समाधान की सोच का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की मोदी विरोधी धुन अब मुल्क से विद्रोही धौंस का रूप लेती जा रही है और कुछ दल जनादेश को परिवारवाद का बंधक बनाने की कोशिश ...