विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता : वर्षा
बदायूं, मई 1 -- सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों के रवैये के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव और ब्लॉक प्रमुख कृति सिंह यादव के नेतृत्व में ग्राम शादीपुर में जन आक्रोश रैली निकाली गई। नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, परंतु विपक्ष का असहयोग उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं को केवल चूल्हे और घूंघट तक सीमित रखना चाहता है। इस दौरान महिलाओं से एकजुट होने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव, नन्हीं देवी, हर्ष सोमानी, सुरेन्द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.