विपक्ष की नौटंकी स्वीकार नहीं करेगी देश की जनता : केशव
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। दो दिनी दौरे पर प्रयागराज पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। पुलिस लाइन हेलीपैड पर मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने विपक्ष के आंदोलन पर कहा कि देश की जनता इनकी नौटंकीबाजी को कत्तई स्वीकार नहीं करेगी। कहा कि इंडी गठबंधन ऐसे मुद्दे को उठाना चाहता है, जो मुद्दा है ही नहीं। अगर किसी मतदाता की मृत्यु हो गई है तो उसका नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए, किसी मतदाता का दो जगह नाम है तो उसे एक ही जगह होना चाहिए।
विपक्ष के आंदोलन पर मौर्य का बयान विपक्ष जो आंदोलन कर रहा है वह पूरी तरह से फ्लॉप हो गया है। देश की जनता का भरोसा इंडी गठबंधन खो चुका है, इन्हें देश की जनता का समर्थन प्राप्त नहीं है। देश जो विकास कर रहा है वह विपक्ष को सहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.