वाराणसी, अप्रैल 27 -- वाराणसी। संसद में नारी शक्ति वंद आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष की नकारात्मक भूमिका की काशी की विदुषी महिलाओं ने रविवार को कड़ी निदा करते हुए कहा कि इसका करारा जवाब उन्हें देश की आधी आबादी देगी। महमूरगंज पूजा रेजीडेंसी में आयोजित नारी वंदन बैठक में विमर्श के दौरान महिलाओं ने आह्वान किया कि 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल होकर महिला आरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाएं, जिससे महिला अधिकार और सम्मान की रक्षा हो सके। बैठक में पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले ने कहा कि महिलाओं का विकास ही सरकार का उद्देश्य और लक्ष्य है। यह भी पढ़ें- जन आक्रोश मार्च निकाल महिला आरक्षण पर कांग्रेस को कोसा वहीं प्रो. रीता सिंह, प्रो. अलका सिंह, प्रो. रचना श्रीवास्तव, डॉ. इंदु सिंह, अदिति मोहले, ड...