अल्मोड़ा, अप्रैल 23 -- मुकेश सक्टा,अल्मोड़ा। सदन में नारी शक्ति वंदन बिल गिराने के लिए भाजपा ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। गुरुवार को मेयर अजय वर्मा ने प्रेस वार्ता की। कहा कि विपक्ष के धोखे का महिलाएं जवाब जरूर देंगीं। नगर निगम सभागार में हुई प्रेस वार्ता में मेयर ने कहा कि कांग्रेस, सपा, टीएमसी, डीएमके ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। कहा भाजपा सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास कर रही है, लेकिन विपक्ष बार-बार सरकार के प्रयासों पर बाधा बन रहा है। इस बार सदन में बल को गिराकर विपक्ष ने साबित कर दिया कि वह महिलाओं के हितैसी नहीं विरोधी हैं। यह भी पढ़ें- विधेयक विरोध पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने दशकों तक तकनीकी बहानों, समितियों और लंबी प्रक्रियाओं के जरिए महिला आरक्षण को टालने का काम ...