नई दिल्ली।, जून 19 -- NDA in Lok Sabha: संसद के मॉनसून सत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष नए आंकड़ों के साथ दोनों सदनों में होंगे। विभिन्न दलों में हुई व्यापक टूट के चलते सत्तारूढ़ एनडीए मजबूत हुआ है और विपक्ष की ताकत घटी है। ऐसे में सरकार के पास बजट सत्र में महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक पर मिली हार को जीत में बदलने की संभावनाएं भी बनी है। सबसे कठिन अंकगणित लोकसभा का है, जहां मौजूदा सदन में संविधान संशोधन के लिए 360 का आंकड़ा जरूरी है। एनडीए इसके काफी करीब पहुंचा है। पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले हैं। इससे लोकसभा के समीकरण बदल गए हैं। तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) में बड़ी टूट हुई है और द्रमुक ने विपक्षी इंडिया गठबंधन से दूरी बना ली है। दो दलों तृणमूल कांग्रेस व शिवसेना (यूबीटी) से अलग हुए सांसद...