विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है मोदी सरकार: भूषण बाड़ा
सिमडेगा, मई 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा शनिवार को केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम से पूर्व जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली बीर बुधु चौक से शुरू होकर महावीर चौक तक पहुंची। जहां पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जनविरोधी नीतियों का विरोध जताया। मौके पर विधायक ने कहा कि आज देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लेकर दूध तक महंगे हो गए हैं। लेकिन केंद्र सरकार जनता की समस्याओं से मुंह मोड़कर केवल प्रचार-प्रसार में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर और युवा सभी वर्ग परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.