गंगापार, जून 30 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी सदस्य आशीष पांडेय ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- राम मंदिर जाने से पहले अजय राय गिरफ्तार! होटल से उठा ले गई पुलिस, पत्नी ने जताई चिंताविरोध प्रदर्शन में रुकावट आशीष पांडेय ने बताया कि उन्हें तथा कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को पुलिस द्वारा उनके आवास पर ही रोक दिया गया, जिससे वे सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित कार्यक्रमों में भाग न ले सकें। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को उठाते रहेंगे। यह भी पढ़...