मथुरा, अप्रैल 29 -- राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्रज प्रांत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह पांडव ने प्रदेश में विपक्ष की आवाज दबाने की घटनाओं की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है और जनता के मुद्दों को उठाना उसका दायित्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाले जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की हालिया गिरफ्तारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे निंदनीय बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र को कमजोर करती हैं। पांडव ने कहा कि असहमति का सम्मान होना चाहिए और जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्षता बनाए रखने व जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करने की अपील की। साथ ही संगठन द्वारा किसानों, मजदूरो...