संतकबीरनगर, फरवरी 14 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से सदन के समक्ष रखा। इस दौरान समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया। सुभाष यदुवंश ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में 12 वर्षों से तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में 9 वर्षों से चल रही डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य की छवि से निकालकर विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। राज्यपाल महोदया के अभिभाषण में प्रदेश के विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था, आधारभूत संरचना, युवाओं, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.