नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- रमेश त्रिपाठी, नई दिल्ली विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार को लुटियंस दिल्ली किले में तब्दील कर दी गई। लुटियंस दिल्ली में दिल्ली पुलिस, आरएएफ, सीआईएसएफ के जवानों को तैनात करके कई इलाकों में बैरिकेड्स लगा दिए गए। इससे पहले मंगलवार को चुनाव आयोग तक मार्च करने और आकाशवाणी भवन में धरना देने पर विपक्ष के कई सांसदों को हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर बिना इजाजत परिसर में घुसने पर एफआईआर दर्ज की है।जंतर-मंतर सील, इलाके में चप्पे-चप्पे पर फोर्स प्राप्त जानकारी के मुताबिक, धरने को देखते हुए जंतर-मंतर का इलाका पूरी तरह सुरक्षा बलों के जरिए सील कर दिया गया है। जंतर-मंतर का पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिय...