विपक्ष का रवैया लोकतंत्र की भावना के विपरीत : चिराग
पटना, अगस्त 7 -- केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि अपने राजनीतिक हितों के लिए विपक्ष सदन की कार्यवाही को लगातार बाधित कर रहा है। यह लोकतंत्र की भावना के बिल्कुल विपरीत है। किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद से ही सरकार सभी विषयों पर लगातार संवाद कर रही है। इसके बावजूद विपक्ष अपने रुख पर कायम है। चिराग ने विपक्ष से आग्रह किया कि लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने दें, ताकि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हो सके। यह भी पढ़ें- गृह मंत्री जब जवाब देंगे तो विपक्ष सुन पाएगा: किरेन रिजिजू यह भी पढ़ें- 'सदन चलने दो, अमित शाह आ जाएंगे'; भाजपा की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.