विपक्ष का कार्य केवल विरोध करना नहीं : पुरी शंकराचार्य
प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। गोवर्धन पीठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने शनिवार को झूंसी स्थित शिवगंगा आश्रम में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी को संबोधित किया। शंकराचार्य ने एसआईआर के मुद्दे पर कहा विपक्ष का कार्य केवल विरोध करना नहीं है, अपितु राष्ट्रहित के अच्छे कार्यों में सरकार का सहयोग और त्रुटियों पर सकारात्मक सुझाव देना है।उन्होंने कहा वर्तमान दौर में ऐन-केन-प्रकरेण सभी राजनीतिक दलों की राजनीति महज कुर्सी तक सिमट कर रह गई। दलगत राजनीति करने वाले राजनेताओं को न तो देश से मतलब है और न ही देशवासियों से। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा पारदर्शिता के अभाव में ही मठ-मंदिरों में चढ़ावे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मठ मंदिरों में पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है।नेपाल व चीन में आई हालिया प्राकृतिक आपदाओं पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.