चंदौली, मई 11 -- चंदौली। संवाददाता भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम में कार्यकताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। कहा कि महिलाओं की ओर से 11, 12, 13 और 14 मई को जिला मुख्यालय पर विपक्षी सांसदों के प्रति विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने दायित्व को पूरा करना चाहिए। साथ ही संगठन का हर कार्य पूरा करना चाहिए। इस मौके पर सुजीत जायसवाल, उमाशंकर सिंह, गौरव श्रीवास्तव, शिवराज सिंह, राजेश सिंह, किरन शर्मा, सुषमा जायसवाल, कालिंदी तिवारी, नैना कुमारी, हरिवंश उपाध्याय, जैनेन्द्र कुमार, सुरेश मौर्य, राकेश मिश्रा, इंद्रजीत बिंद, विपिन सिंह, गंगा साहनी आद...