पटना, फरवरी 3 -- विपक्षी विधायकों ने कानून व्यवस्था को लेकर मंगलवार को विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी भी की। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के समझाने पर वे मान भी गए। इसके बाद पूरा प्रश्नकाल शांतिपूर्ण तरीके से चला। तारांकित प्रश्नों के अलावा ध्यानाकर्षण पर सरकार का जवाब हुआ। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने के ठीक पहले विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा पोर्टिको में पोस्टर लहराए और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी की। वे पटना में हुए नीट छात्रा प्रकरण पर भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सदस्य अपनी-अपनी सीटों से खड़े होकर पोस्टर दिखाना शुरू कर दिया। आलोक मेहता, कुमार सर्वजीत, भाई वीरेन्द्र समेत वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.