रायबरेली, अप्रैल 29 -- रायबरेली, संवाददाता। जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान के नेतृत्व में महिलाओं ने महिला पद यात्रा निकाली। साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी के साथ अन्य महिलाओं ने प्रदर्शन किया। वहीं प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि लोकसभा व विधान सभा में जब महिलाओं को आरक्षण मिलेगा तभी समुचित विकास होगा। 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने पर ही विकास होगा। भारतीय लोकतंत्र में वर्ष 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया गया। यह भी पढ़ें- महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली यह विधेयक करोड़ों महिलाओं के सपने की शुरूआत हुई थी। अब वे दशकों से नीति निर्धारण में अपनी हिस्सेदारी का इंतजार क...