बाराबंकी, मार्च 6 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना के फैजुल्लागंज में बुधवार की दोपहर गाली गलौज का विरोध करने पर विपक्षी ने लाठी डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। फैजुल्लागंज मोहल्ला निवासी लालाराम चौहान पुत्र रामसनेही ने बताया कि वह बुधवार की दोपहर अपने घर के बाहर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान नशे में धुत होकर अनिकेत व ज्ञानेंद्र वहां पहुंचे और उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर दोनों थोड़ी देर बाद हाथों में डंडा व लाठी लेकर लौटे और उसपर हमला कर दिया। वह घर के अंदर भागा तो विपक्षी घर में घुस आए और मारापीटा। शोर सुनकर कर रामलाल व लल्लन बचाने पहुंचे तो विपक्षी ने उन्हें भी मारने के लिए दौड़ा लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.