नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेता 'मतदाता सूची में गड़बड़ी' के मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन की रूपरेखा और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का दबाव बढ़ाने की रणनीति तय करने के लिए गुरुवार शाम ऑनलाइन बैठक करेंगे। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव एलायंस) की रैली की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...