विपक्षी दल महिला अधिकारों के खिलाफ : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। संसद में महिला आरक्षण विधेयक और संविधान संशोधन विधेयक को लेकर हुए घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कड़ा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पिछले 30 वर्ष से बार-बार संसद में आता रहा है, लेकिन किसी न किसी बहाने से उसे रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार भी विपक्ष ने विभिन्न तर्क गढ़कर इसे पास नहीं होने दिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी 'ऑल इंडिया एंटी रिफॉर्म कांग्रेस' बन चुकी है, जिसने हर बड़े सुधार जैसे सर्जिकल स्ट्राइक, डिजिटल पेमेंट, जीएसटी जैसे मुद्दों का विरोध किया है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.