रांची, अप्रैल 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 16-17 अप्रैल को संसद में देश की आधी आबादी को समान अधिकार और भागीदारी देने का एक ऐतिहासिक अवसर आया था। किंतु दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसका विरोध कर महिलाओं के साथ विश्वासघात किया। साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में स्पष्ट कहा है कि महिलाओं को सम्मान, अधिकार और नीति-निर्माण में भागीदारी देना कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने वर्षों तक न विधानसभा में और न ही लोकसभा में महिलाओं को पर्याप्त अवसर दिया। यह भी पढ़ें- भाजपा का जन आक्रोश महिला सम्मेलन लेकिन जब महिलाओं को अधिकार देने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.