मैनपुरी, मई 12 -- लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ भाजपा प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को दूसरे दिन भाजपा महिला मोर्चा ने तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन किया। धरने के दूसरे दिन भोगांव विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने प्रजा सेंगर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए महिला आरक्षण विधेयक प्रस्तुत किया था। लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया। यह भी पढ़ें- सांसद आवास पर प्रदर्शन कर भाजपा ने कहा महिलाएं विपक्ष को सबक सिखाएंगी जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बाधा उत्पन्न हुई। वक्ताओ...