कानपुर, मई 18 -- कानपुर। परेड ग्राउंड खाली कराने के आदेश के खिलाफ विपक्षी दलों के पार्षद भी लामबंद हो गए हैं। सोमवार को नगर आयुक्त की गैर मौजूदगी में पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव से इस मुद्दे पर वार्ता की। स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी सूरत में परेड बाजार को खाली न कराया जाए। आदेश वापस नहीं हुआ तो विपक्षी पार्षद आंदोलन करेंगे। नगर आयुक्त ने वार्ता के लिए अपर नगर आयुक्त को अधिकृत किया था। प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस पार्षद दल के नेता हाजी सुहेल अहमद और सपा पार्षद दल के नेता जावेद अख्तर गुड्डू के अलावा एआईएमआईएम के मो. नौशाद, आम आदमी पार्टी के उमर मंसूरी के अलावा रजत कौशिक बाजपेई, अकील शानू, लियाकत अली, अर्पित यादव, मो. मेराज, मो. शारिया, मो. नफीस, सुशील तिवारी, फखर इकबाल, इशरत अली, मधु यादव, मो. सिराज कुनकुन, फैजान रहमान, शिब्बू अं...