बिहारशरीफ, फरवरी 25 -- विपक्षी दलों के नेता कर रहे देश का विरोध : शहनवाज भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर साधा निशाना जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में हुए शामिल फोटो : बीजेपी-बिहारशरीफ के भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को कार्यशाला का उद्घाटन करते राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विरोधी पार्टी के नेता सरकार का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं। उन्होंने हर बार देश और सेना के गौरव पर सवाल उठाया है। देश की जनता सब देख रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैदय शहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। वे बुधवार को मेहनौर स्थित जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष लाजवंती झा, क्षेत्रीय सह प्रभारी ...