नई दिल्ली, जून 8 -- आशुतोष, वरिष्ठ पत्रकार एक ऐसे समय में, जब यह सवाल मजबूती से और कुछ हंसी उड़ाने वाले अंदाज में पूछा जाता है कि क्या 'इंडिया' नाम का गठबंधन जिंदा भी है, तब सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक में लगभग 25 दलों ने हिस्सा लिया। हालांकि, इसमें कोई क्रांतिकारी पहल नहीं हुई, लेकिन यह समझ बनी कि साथ मिलकर लड़ना होगा, हर दो महीने में एक बार मिलेंगे। वोट चोरी पर सुप्रीम कोर्ट को साझी चिट्ठी लिखी जाएगी। साथ ही, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा गया। सबसे बड़ी बात यह है कि पांच बिंदुओं- संविधान की रक्षा, लोकतंत्र का बचाव, बेरोजगारी पर वार, महंगाई पर सरकार का घेराव और 'क्रोनी कैपिटलिज्म' के विरोध पर सहमति बनाकर भविष्य के संघर्ष का खाका खींचा गया। इसमें कोई दोराय नहीं है कि पहली बैठक के हिसाब से खाका ...