ललितपुर, अप्रैल 6 -- ललितपुर। बीते रोज न्यायालय में पेशी पर आई महिलाओं के साथ मारपीट का मामला अब प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी तक पहुंच गया है। उन्होंने दोनों महिलाओं की पीड़ा सुनते हुए आरोपितों के खिलाफ कठोर और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। महरौनी कोतवाली अन्तर्गत पुराना सौंजना रोड निवासी रेशगा बानो पुत्री यासीन खान ने बताया कि बीते 03 अप्रैल को वह परिवार न्यायालय ललितपुर अपनी तारीख करने आयी थी। दोपहर लगभग एक बजे वह खड़ी थी कि तभी अचानक विपक्षी अपने कई साथियों के साथ आए और मारपीट शुरू कर दी। उनको और उनके परिजनों को बुरी तरह गिराकर पीटा गया। इस दौरान आरोपितों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और बेरहमी से मारपीट करते रहे। आस पास मौजूद कई वकीलों और अन्य लोगों ने उनको किसी तरह बचाया। इस घटनाक्रम के दौरान उनके गले से सोने की चेन कहीं गिर गयी। पीड़ित रा...