लखीमपुरखीरी, नवम्बर 23 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। क्षेत्र के जमुनाबाद फॉर्म में पेड़ काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद गंभीर रूप ले चुका है। पीड़ित सोबरन लाल ने सीओ को प्रार्थना-पत्र देकर न केवल विपक्षियों पर जानलेवा हमले के आरोप लगाए हैं, बल्कि पुलिसकर्मियों पर भी दबाव बनाकर जबरन समझौता कराने का गंभीर आरोप लगाया है। सोबरन लाल के अनुसार 8 नवंबर को अमित राजवंशी और रामचंद्र ने उनके मकान के पीछे लगे पेड़ बिना अनुमति काट लिए। विरोध करने पर उनकी पत्नी श्यामा देवी के ऊपर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे उनकी पीठ में गंभीर चोट आई। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल कोतवाली में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर सोबरन लाल ने 12 नवंबर को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। उनका आरोप है कि इसके बाद भी न्याय नहीं मिला।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.