बलिया, मार्च 18 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के नौरंगा (भुवाल छपरा) निवासी अशोक ठाकुर को उसके भाई रविंद्र ठाकुर ने विपक्षियों को फंसाने के लिए बांह में गोली मारी थी। जांच में इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपी भइयों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।भुवाल छपरा निवासी 52 वर्षीय अशोक ठाकुर को मंगलवार की तड़के बांह में गोली लग गयी। उसका इलाज सीएचसी सोनबरसा और फिर जिला अस्पताल में कराया गया। इस मामले में उसके छोटे भाई रविंद्र की तहरीर पर पुलिस ने घुरन ठाकुर, नारायण ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, विष्णु ठाकुर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी (दक्षिणी)कृपा शंकर ने बताया कि मामले की जांच के दौरान अशोक और रविन्द्र से पूछताछ की गयी तो पता चला की साजिश के तहत मुकदमा में नामजद ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.