बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- मंसूरचक, निज संवाददाता। प्रखंड के संकुल मध्य विद्यालय मंसूरचक, मध्य विद्यालय समसा, मध्य विद्यालय नैपुर, उच्च विद्यालय अहियापुर में सोमवार को जिला शिक्षा विभाग बेगूसराय एवं ओपेन लिक्स फाउंडेशन विनोबा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृति अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रखंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार राय इसका मोनिटरिंग कर रहे थे। इस अभ्यास परीक्षा में प्रखंड के 32 विद्यालय के वर्ग अष्टम के करीब 295 बच्चे शामिल हुए। दो पालियों में परीक्षा का संचालन किया गया। प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त परीक्षा में बच्चों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.