हाथरस, मार्च 12 -- सादाबाद। बुधवार तड़के विनोबा नगर चौराहे पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। मुरसान मार्ग से अचानक मुड़ी स्कॉर्पियो को बचाने के प्रयास में आगरा की ओर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बने नाले पर चढ़कर फंस गया। बताया जाता है कि सुबह करीब चार बजे दोनों वाहनों के बीच टक्कर की स्थिति बन गई थी, लेकिन ट्रैक्टर चालक की सूझबूझ से दुर्घटना टल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...