भभुआ, जून 3 -- नल-जल योजना का ऑपरेटर समय पर चालू नहीं कर पाता है मोटर बोले ग्रामीण, दो में से एक टंकी में पानी भरकर मोटर बंद कर देता है (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। अधौरा प्रखंड की पहाड़ी के नीचे स्थित विनोबा नगर में पेयजल संकट गहराने लगा है। ग्रामीण दूर-दराज से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। ग्रामीण रामभरत राम, सुभाष राम एवं गुप्त राम बताते हैं कि उनके गांव में सौर ऊर्जा से नल-जल योजना संचालित होती है। इस योजना की दो टंकिया स्थापित हैं। लेकिन, ऑपरेटर एक टंकी में पानी भरकर मोटर बंद कर देता है। दूसरी टंकी खाली रह जाती है। यह भी पढ़ें- विनोबा नगर गांव में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान वह समय पर मोटर को चालू नहीं कर पाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई परिवार के सदस्यों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है। गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ जाने ...