महाराजगंज, दिसम्बर 10 -- भिटौली, हिन्दुस्तान संवाद। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के विनोद तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपित व उसके पिता को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय चालान कर दिया। मुख्य आरोपित वतन वर्मा वारदात को अंजाम देने के बाद थाने में सरेंडर किया था। जबकि वतन के पिता बैजनाथ वर्मा को पुलिस ने पिपरा खादर से दबोच लिया। पुलिस धारदार हथियार कुल्हाड़ी बरामद कर चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि जो भी इस मामले में दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में रविवार शाम पांच बजे विनोद तिवारी (50) खेत जुताई के बाद ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपित वतन वर्मा से आमना-सामना होने के बाद रास्ते के विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में कहासुनी हो गई। इसके बाद विनोद तिवारी ट्रैक्टर घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.