महाराजगंज, दिसम्बर 9 -- भिटौली, हिन्दुस्तान संवाद। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में विनोद तिवारी हत्याकांड के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही गांव मातम से भर गया। परिजन शव से लिपटकर दहाड़ें मारते रहे। पूरे गांव में गम व आक्रोश का माहौल पसरा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल गांव में तैनात रहा। भैंसा गांव में रविवार की शाम को विनोद तिवारी की हत्या के बाद भिटौली पुलिस पंचायतनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भिटौली थाना के अलावा घुघली व श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को विनोद तिवारी का शव गांव पहुंचा। शव देखते ही परिजन चीख-चीख कर रोने लगे। गांव में हर आंख नम व गमगीन दिखा माहौल घर पर पहुं...