आगरा, मार्च 13 -- आगरा साइकिलिंग एसोसिएशन का शुक्रवार को गठन हुआ। उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त एसोसिएशन में पांडव नगर निवासी विनोद सीतलानी को अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव आरके गुप्ता द्वारा जारी पत्र में अध्यक्ष पद पर विनोद सीतलानी, सचिव पद पर ब्रह्म प्रकाश शर्मा व कोषाध्यक्ष पद पर तरुण बघेल के नाम की घोषणा हुई है। विनोद सीतलानी आगरा बैडमिंटन संघ के चेयरमैन भी हैं। अध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा कि आगरा में साइकिलिंग के खेल को बढ़ावा देने के लिए योजना तैयार कर उस पर अमल कराया जाएगा। भविष्य में आगरा से भी नेशनल व इंटरनेशनल लेवल के साइकिलिस्ट निकलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.