विनोद सीतलानी-अमित उपाध्याय बने विजेता
आगरा, जून 15 -- प्रयागराज में 13 से 15 जून तक हुई प्रथम यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप में आगरा के अनुभवी खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। चैंपियनशिप में आगरा के बैडमिंटन सितारों ने विभिन्न श्रेणियों में पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। जिला बैडमिंटन संघ के चेयरमैन विनोद सीतलानी ने बताया कि पुरुष युगल 40 प्लस आयुवर्ग के फाइनल मुकाबले में आगरा के विनोद सीतलानी और अमित उपाध्याय ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में आगरा की ही जोड़ी मनीष गुडवानी और पवन मंगल को 21-17, 22-20 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। पुरुष युगल 50 प्लस में आगरा के अजय महाजन और यश मेहता की जोड़ी व पुरुष युगल 60 प्लस में राहुल पालीवाल और एसके शर्मा की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- दिव्यांग में गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.