मेरठ, मार्च 16 -- सदर बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की आमसभा का आयोजन किया गया। दो नए संरक्षकों का चयन हुआ। इनमें विनोद सिंघल और प्रेम चंद जैन को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का संरक्षक चुना गया। इसके अलावा तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर संरक्षकों ने आम सभा के पूर्ण समर्थन से पूर्व अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष को एसोसिएशन की सेवा करने का दायित्व सौंपा। अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री अंकित सिंघल, कोषाध्यक्ष विकास जैन का चयन किया गया। इन्हें दोबारा से पूर्व कमेटी का गठन करने का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान सुनील कुमार जैन, विनेश तोमर, शम्मी सपरा, दीपक जैन, दिनेश भारद्वाज, सुनील जैन, अजय जैन, अंजु जैन रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.