मोतिहारी, अप्रैल 5 -- तुरकौलिया, निसं। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में जहरीली शराब ने एक हंसते-खेलते परिवार को पल भर में मातम में बदल दिया। विनोद साह अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके असमय निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। विनोद साह ट्रैक्टर और सेलर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने अपने बच्चों के लिए बड़े सपने देखे थे। वह चाहता था कि उसके बच्चे पढ़-लिखकर बेहतर भविष्य बनाएं। उसकी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम था कि उनकी पुत्री नंदनी ने हाल ही में मैट्रिक परीक्षा में 421 अंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया था। लेकिन इस खुशी का जश्न मनाने से पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर का माहौल पूरी तरह गमगीन है। बच्चे अपने पिता को याद कर बिलख-बिलख कर रो रहे हैं।बेटी नंदनी रोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.