विनोद साहनी के परिवार से मिलने जा रहे अजय राय गिरफ्तार, थाने ले गई पुलिस
गोंडा, सितम्बर 12 -- UP News: यूपी के गोंडा के बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर शनिवार को सियासी हलचल तेज हो गई। पीड़ित परिवार से मिलने गोंडा जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को शहावपुर टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मसौली थाने पहुंचाया। अजय राय के दौरे को देखते हुए गोंडा जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, कई स्थानीय नेताओं को घरों में नजरबंद किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मंत्री डॉ. संजय निषाद पीड़ित परिवार के समर्थन में धरना दे सकते हैं तो कांग्रेस नेताओं को परिवार से मिलने से क्यों रोका जा रहा है। गोंडा के परसपुर के रेक्सड़िया गांव के रहने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.