लखनऊ, जुलाई 31 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शुक्रवार को जारी पदोन्नति आदेश के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण के दो अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। सहायक लेखा अधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव को पदोन्नत कर लेखाधिकारी बनाया गया है। वहीं सहायक अभियंता निशांत कुमार को पदोन्नत करते हुए अधिशासी अभियंता के पद पर नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों की पदोन्नति पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। यह भी पढ़ें- तीन अधिकारियों को कार्यमुक्त किया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...