विनोद राय के परिजनों को न्याय दिलाना प्राथमिकता : नारद
बलिया, अगस्त 11 -- बलिया, संवाददाता। नरही थाना कांड में कथित तौर पर पुलिस की गोली से शहीद हुए विनोद राय की 10वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि विनोद राय के परिजनों को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि परिजन न्याय चाहते हैं तो उनके साथ मुख्यमंत्री के दरबार में मत्था टेकने को भी तैयार हूं, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो और विनोद राय को गोली मारने वालों को सजा मिले। चंद्रशेखर नगर स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में नारद राय ने कहा कि विनोद राय को अब तक न्याय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। सोचनीय है कि आखिर किस वजह से मामले के कई गवाह पुलिस के पक्ष में बयान कर गए, जिससे पूरा प्रकरण और अधिक गंभीर हो गया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि जिस समय विनोद राय की हत्या हुई, उस समय प्रदेश सरकार में मंत्री के तौर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.