सहरसा, मार्च 16 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बालीवुड के लोकप्रिय गायक विनोद राठौर के प्रस्तुति साथ पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के तहत आयोजित कोसी महोत्सव का समापन हो गया। अपने अनुठे अंदाज और अनूठे शैली के लिए प्रसिद्ध विनोद राठौर का मंच पर बाइक से इंट्री हुआ। उसके बाद उन्होने खलनायक फिल्म के गीत नायक नहीं खलनायक हूं मैं के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत किया। उन्होंने कोई ना कोई चाहिए प्यार करने वाला, ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं, ए मेरे हमसफर, अगर चाहत ना होती, छुपाना भी नहीं आता, कहां राजा भोज कहां गंगू तेली सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मनोरंजन किया। विनोद राठौड़ के साथ उनकी टीम के सन्नी मुखर्जी एवं चांदनी मुखर्जी ने अपनी प्रस्तुति दिया। इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक लोकगीत, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत...