विनोद बिहारी चौक के पास पिकअप वैन से गोवंश बरामद
धनबाद, मई 17 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। विनोद बिहारी चौक के पास रविवार सुबह गोवंश तस्करी का एक मामला सामने आया है। गौ सेवा के लिए कार्य करने वाली एक संस्था के सदस्यों ने गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोककर उसमें लदे (पांच दुधारू गाय और पांच बछिया) गोवंश को बरामद किया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए हलचल मच गई। सुबह करीब 9 बजे संस्था के सदस्यों को सूचना मिली कि एक पिकअप वैन में अवैध रूप से गोवंश को ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन को रोकने का प्रयास किया। शुरुआत में चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को पकड़ लिया गया।
वाहन की जांच वाहन की जांच करने पर उसमें कई गोवंश ठूंस-ठूंस कर भरे हुए पाए गए। बताया जा रहा है कि पशुओं को अमानवीय तरीके से बांधा गया था और उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.