चम्पावत, अगस्त 21 -- चम्पावत। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस उत्तराखंड की नई कार्यकारणी का गठन किया है। बनबसा निवासी विनोद उप्रेती को सयुंक्त महासचिव बनाया गया है। विनोद उप्रेती ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीव रेड्डी के साथ सभी पदाधिकारियों का आभार जताया है l राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीव रेड्डी ने सभी से स्व.हीरा सिंह बिष्ट के आदर्शों पर चलते हुए श्रमिकों के हितों के लिए कार्य करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...