गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर। स्थानांतरण नीति के तहत कृषि विभाग में फेरबदल हुआ है। संयुक्त कृषि निदेशक गोरखपुर मण्डल के रिक्त पद विनोद कुमार ने ज्वाइन किया। विनोद कुमार रायबरेली में उप कृषि निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उनका स्थानांतरण एवं प्रमोशन एक साथ हुआ है। इसके अलावा जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह का स्थानांतरण इसी पद पर बरेली जनपद के लिए हो गया है। गोरखपुर में जिला कृषि अधिकारी के रूप में बस्ती के जिला भूमि संरक्षण अधिकारी राज मंगल चौधरी स्थानांतरित होकर आए हैं। जल्द ही वे यहां पदभार ग्रहण करेंगे। यह भी पढ़ें- पदोन्नति पाकर एआर बने प्रयागराज मंडल के डीआर यह भी पढ़ें- कृषि रक्षा अधिकारी मुकेश कुमार का लखनऊ तबादला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...