विनोद कुमार पांडेय के लातेहार आगमन को लेकर झामुमो की बैठक
लातेहार, जून 4 -- लातेहार, प्रतिनिधि। झामुमो जिला कार्यालय, लातेहार में जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य 6 जून 2026 को झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के लातेहार आगमन की तैयारियों की समीक्षा करना तथा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार करना था। इस दौरान जिला समिति, प्रखंड समिति एवं केंद्रीय समिति के सदस्यों ने अपने विचार रखे और कार्यक्रम की सफलता के लिए पूर्ण सहयोग देने का भरोसा जताया। बैठक में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव सहित झामुमो के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बूथ स्तर को मजबूत करने का आह्वान, सिदगोड़ा में झामुमो का बीएल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.