रामपुर, मार्च 30 -- भारत विकास परिषद मुख्य शाखा रामपुर की सत्र की अंतिम पारिवारिक सभा चंपा कुंवरिन्यास धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में सत्र 2026-27 के लिए विनोद कुमार एडवोकेट को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए आर.पी. सिंह को सचिव, अशोक कश्यप को कोषाध्यक्ष, दीपक पुंडीर को संयोजक संस्कार, समीर वात्सल्य को संयोजक सेवा, संजीव अग्रवाल को संयोजक सहयोग, संजय रस्तोगी को संयोजक पर्यावरण एवं रजनी अग्रवाल को संयोजिका महिला एवं बाल विकास नियुक्त किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर हर्ष व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.