नई दिल्ली, मई 25 -- सचिन तेंदुलकर के बालसखा और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली काफी समय से बीमार है। वह बिना सहारे के सही से चल-फिर तक नहीं पा रहे लेकिन क्रिकेट को लेकर उनके प्यार और जुनून का आलम ये है कि वह मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच देखने के लिए रविवार को स्टेडियम पहुंच गए थे। वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 का ये आखिरी मैच था। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लोग उन्हें सहारा देते हुए चला रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के साथ ही स्कूली स्तर से क्रिकेट खेलना शुरू करने वाले विनोद कांबली कभी मास्टर ब्लास्टर से भी ज्यादा खतरनाक बैटर माने जाते थे। हालांकि सचिन के अनुशासन, उनकी निरंतरता, क्रिकेट को लेकर समर्पण ने उन्हें क्रिकेट इतिहास का महानतम खिलाड़ी बना दिया लेकिन कांबली पिछड़ गए। यह भी पढ़ें- क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी मुं...