कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। कोडीनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई के मामले में पुलिस ने आरोपित विनोद अग्रवाल की साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति को दोबारा फ्रीज किया है। इससे पहले वाराणसी कमिश्नरेट की सारनाथ पुलिस ने संपत्ति को फ्रीज किया था। वहीं पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपित विनोद ने शहर से दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड की 47 फर्मों को लगभग 36 लाख कोडीनयुक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाएं बेची हैं। इसके सत्यापन के लिए 50 पुलिसकर्मी की टीम लगाई गई हैं। गुरुवार को तीन टीमें मध्यप्रदेश, दिल्ली और बिहार के लिए रवाना हो गई हैं। कलक्टरगंज पुलिस ने अग्रवाल ब्रदर्स के मालिक विनोद अग्रवाल को कोडीनयुक्त कफ सिरप और नशीली दवाओं की बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस को उसके प्रतिष्ठान से कई दवाएं और कोडीनयुक्त सिरप भी बरामद हुआ था। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.