विनोदिनी पार्क में सैकड़ो विद्यार्थियों ने मिलकर बनाया मानव श्रृंखला
हजारीबाग, जून 25 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि स्थित विनोदनी पार्क में दवा के दुरुपयोग व नशा निषेध जागरूकता अभियान का उद्घाटन कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने किया। मौके पर कुलपति ने उपस्थित सैकड़ों छात्रों व अन्य से कहा कि नशा से दूर रहने का निर्णय आपको ही लेना है। आप तय करें कि अपने जीवन को नष्ट नहीं होने देंगे। यदि आप ने सही निर्णय लिया तो आप अपने सकारात्मक मिशन में अवश्य सफल होंगे। कहा कि आप विद्यार्थियों की सफलता में हम सब की सफलता निहित है। इस संबंध में उन्होंने विद्यार्थियों को अपने परिवार, समाज और राष्ट्र को नशा मुक्त रखने के प्रति दायित्व से भी परिचित कराया। कहा कि शिक्षक बड़ी जिम्मेदारी से विद्यार्थियों को गढ़ने का काम कर रहे हैं। इसके लिए शिक्षकों ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया हैं। इस अभियान को पूरे एक वर्ष तक संचालित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.