कटिहार, मार्च 24 -- कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के विनोदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में करीब 8 वर्ष पूर्व निर्मित हवामहल अब जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। हवामहल का फर्श कई स्थानों पर टूट गया है, जिससे यहां आने वाले ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में यह हवामहल महादलित समुदाय के लोगों के लिए राहत का प्रमुख केंद्र बना रहता है। सुबह से लेकर देर रात तक बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां आकर आराम करते हैं। लेकिन फर्श की बदहाल स्थिति के कारण उन्हें बैठने और लेटने में परेशानी हो रही है।ग्रामीणों ननकू ऋषि, दिनेश ऋषि सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह हवामहल काफी हवादार है, जिसके चलते गर्मी के मौसम में यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है। उन्होंने कहा कि यदि इसका जल्द मरम्मत नहीं कराया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी खरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.