विनोद, नारायण वैश्य गौरव सम्मान से सम्मानित
फतेहपुर, मार्च 17 -- फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष नारायण गुप्ता को दोसर वैश्य गौरव सम्मान से नवाजा गया है। महासमिति द्वारा लखनऊ में आयोजित प्रांतीय शपथ ग्रहण, होली मिलन सामाजिक सद्भाव एवं सम्मान समारोह के दौरान समाज के हक में विशिष्ट योगदान दिए जाने के चलते उक्त को दोसर वैश्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। दोनो को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री श्याम मूर्ति गुप्ता ने अन्य पदाधिकारियों के साथ माला व अंगवस्त्र पहनाने के साथ ही सम्मान पत्र प्रदान किया। इस सम्मान से नवाजे जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, संगम लाल गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, राम विशाल गुप्ता, संजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, गिरधारी लाल गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि ने बधाई दी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.